
x
Bilaspur. बिलासपुर। वन विभाग बिलासपुर (सदर) की टीम ने अवैध खैर की लकड़ी से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। वन विभाग की ओर से इस पिकअप जीप को जब्त कर लिया है। वहीं, अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वन विभाग की टीम ने इस पिकअप जीप से खैर की लकड़ी के 50 मोच्छे बरामद किए हैं। अब पुलिस को यह मामला सौंप दिया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को अवैध खैर के कटान की सूचना मिली, जिसके चलते वन विभाग की टीम कुड्डी क्षेत्र के झलेड़ा जंगल में पहुंची। इस दौरान एक पिकअप जीप आई, जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। लेकिन चालक ने जीप नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि इस पिकअप जीप के चालक ने वन कर्मी पर जीप चढ़ाने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम की भनक लगने के बाद पिकअप जीप चालक बड़ी चतुराई के साथ ही जीप को कंदरौर के रास्ते से फोरलेन की ओर ले गया। यहां से चड़ीगढ़ की ओर चला गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने इस पिकअप जीप का पीछा किया और इसे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी के समीप पकड़ा गया। इस पिकअप जीप का पीछा वन विभाग की टीम कर रही थी। फोरलेन पर चालक तेज रफ्तार से जा रहा था। इस दौरान एक ट्राला बीच रोड़ में था, यह जीप चालक इस ट्राला से ओवरटेक नहीं कर पाया। वहीं, वन विभाग की टीम ने इसे दबोच लिया। अब वन विभाग की टीम इस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है। पिकअप जीप से पकड़ी गई खैर की लकड़ी की कीमत करीब पांच लाख तक बताई जा रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





