भारत
Lok Sabha Chunav Results: स्मृति ईरानी की अमेठी से हार, जीते पीएम मोदी और शिवराज सिंह चौहान
jantaserishta.com
4 Jun 2024 4:38 PM IST

x
Lok Sabha Chunav Results: प्रदेश की विदिशा सीट पर शिवराज सिंह चौहान रिकॉर्ड 8 लाख वोटों से जीते हैं। संभव है कि यह मार्जिन सबसे बड़ा मार्जिन हो। बता दें कि मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर बीजेपी जीत रही है। यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं शिवराज सिंह चौहान की इतनी बड़ी जीत उनकी लोकप्रियता को बयां करती है।
वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत गए हैं। हालांकि तीन बार में यह उनकी सबसे छोटी जीत है। कांग्रेस के अजय राय को पीएम मोदी ने डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।
लोकसभा चुनाव के नतीजों में एक और चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया है। अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव हार गई हैं। अमेठी से गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा ने करीब सवा लाख वोटों के अंतर से स्मृति ईरानी को हराया है। साल 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था। इस चुनाव में राहुल गांधी रायबरेली से खड़े थे।
बहुमत से पीछे रहने वाली बीजेपी को इस बार सरकार बनाने के लिए टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू के नीतीश कुमार का ही सहारा है। बीजेपी 240 सीटों के आसपास जीत सकती है। वहीं जेडीयू 14 और टीडीपी 16 सीटों पर आगे है।
TagsLok Sabha Election Result 2024Lok Sabha ElectionLok Sabha Election Resultलोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव परिणाम
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





