भारत
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की 29 में से 23 सीट पर भाजपा की एक लाख से ज्यादा की बढ़त
jantaserishta.com
4 Jun 2024 4:17 PM IST

x
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 29 में से 23 लोकसभा सीटों पर एक लाख से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है। इंदौर संसदीय क्षेत्र ऐसा है, जहां भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी 11.61 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। राज्य में लोकसभा की 29 सीटों पर मतगणना हो रही है और सभी सीटों पर भाजपा आगे है।
वर्तमान में मतगणना की स्थिति पर गौर किया जाए तो एक बात साफ हो जाती है कि राज्य की इन 29 सीट में से 23 सीट ऐसी हैं, जहां भाजपा ने एक लाख से ज्यादा की बढ़त बना ली है। छह संसदीय क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पार्टी के उम्मीदवार एक लाख से कम की बढ़त लिए हुए हैं।
गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 लाख, सागर में लता वानखेडे 4 लाख, टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार 4 लाख, दमोह में राहुल लोधी 4 लाख, खजुराहो में विष्णु दत्त शर्मा 5 लाख, रीवा में जनार्दन द्विवेदी 1.50 लाख, सीधी में डॉ. राजेश मिश्रा 1.50 लाख, शहडोल में हिमाद्री सिंह 3.50 लाख, जबलपुर में आशीष दुबे 4 लाख, मंडला में फग्गन सिंह कुलस्ते 1 लाख, बालाघाट में भारती पारधी 1.50 लाख की बढ़त लिए हुए हैं।
इसी तरह छिंदवाड़ा में विवेक बंटी साहू 1 लाख, होशंगाबाद में दर्शन सिंह चौधरी 4 लाख, विदिशा में शिवराज सिंह चौहान 7.50 लाख, देवास में महेंद्र सोलंकी 4 लाख, उज्जैन में अनिल फिरोजिया 3 लाख, मंदसौर में सुधीर गुप्ता 4 लाख, रतलाम में अनीता नागर सिंह चौहान 2 लाख, धार में सावित्री ठाकुर 2 लाख, खरगोन में गजेंद्र सिंह पटेल 1.50 लाख, खंडवा में ज्ञानेश्वर पाटिल 2.50 लाख, बैतूल में दुर्गा दास लगभग 4 लाख की बढ़त बनाए हुए हैं।
लोकसभा चुनाव के नतीजों में कई दिग्गज भी पिछड़े हुए हैं। इनमें कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया प्रमुख हैं।
Tagsमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टीलोकसभा चुनावMadhya PradeshBharatiya Janata PartyLok Sabha Elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





