
x
शिमला। राजधानी शिमला का सीटीओ चौक बुधवार को उस समय तनाव का केंद्र बन गया, जब भाजपा और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों संगठनों के बीच पहले तीखी नारेबाजी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों पक्षों के बीच बैरिकेड लगाकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। भाजपा ने बुधवार दोपहर सीटीओ चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था। एसएफआई कार्यकर्ता अपनी चल रही भूख हड़ताल के अगले चरण के तहत नए कार्यकर्ताओं को धरने पर बैठाने और प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही एसएफआई कार्यकर्ता भी झंडों के साथ सडक़ पर उतर आए और दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई।
देखते ही देखते माहौल गरमा गया और आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। स्थिति बिगडऩे पर पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और एसएफआई कार्यकर्ताओं को उनके धरना स्थल की ओर हटाते हुए बीच में बैरिकेड लगा दिए। इस दौरान बैरिकेड हटाने की भी कोशिश हुई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया। दोनों संगठन बैरिकेड के दोनों ओर खड़े होकर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस घटना के बाद राजधानी का राजनीतिक माहौल गरमा गया है और इसे छात्र राजनीति तथा मुख्यधारा की राजनीति के बीच बढ़ते टकराव का संकेत माना जा रहा है। हमारी भूख हड़ताल चल रही है और बुधवार को नये लोग भूख हड़ताल पर बैठने वाले थे। इससे पहले हम प्रदर्शन करने वाले थे। लेकिन भाजपा के लोग बीच में आ गए। ऐसे में इन्होंने हमारे साथ हाथापाई की और गालीग्लोच भी किया। ऐसे में हम पुलिस को इनकी शिकायत देंगे। भाजपा पार्टी की दादागिरी से हम डरने वाले नहीं है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





