
x
TMC. टीएमसी। डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मानसिक स्वास्थ्य उत्कृष्ट केंद्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन मेंटल हेल्थ में नया पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) काउंटर शुरू कर दिया गया है। पहली अगस्त से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत अब मानसिक रोगियों के साथ-साथ जीएस बाली मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली गर्भवती एवं अन्य महिला मरीजों की पर्चियां भी इसी काउंटर पर बनाई जा रही हैं। नई व्यवस्था लागू होने से मरीजों और उनके परिजनों को लगभग 200 मीटर दूर स्थित पुराने पर्ची काउंटर तक जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इससे विशेष रूप से मानसिक रोगियों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अस्पताल प्रशासन ने इस काउंटर पर रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ बिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है।
इससे मरीजों का समय बचेगा और उपचार प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुगम होगी। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने इस नई सुविधा का स्वागत करते हुए इसे मरीज हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और मानसिक रोगियों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी तथा अस्पताल की सेवाएं पहले से अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनेंगी। विदित है कि प्रदेश के दूसरे बड़े टांडा अस्पताल में 45 विधानसभाओं के छह जिलों चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और 16 लाख से ज्यादा की आबादी वाले सबसे बड़े जिला कांगडा से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। टांडा मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. मिलाप शर्मा ने बताया कि मानसिक रोगियों तथा गर्भवती महिलाओं को परेशानियां न झेलनी पड़ें, इसलिए उनकी सुविधा के लिए नया रजिस्ट्रेशन पर्ची काउंटर खोला गया है इसके साथ बिलिंग की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





