भारत

खराब मौसम के चलते छह Flight रद्द

Shantanu Roy
6 July 2024 3:51 PM IST
खराब मौसम के चलते छह Flight रद्द
x
Gaggle. गगल। खराब मौसम के चलते शुक्रवार को गगल हवाई अड्डे पर स्पाइस जेट का विमान दोपहर बाद दिल्ली से 90 यात्रियों को लेकर गगल आई और गगल से 60 यात्रियों को लेकर दिल्ली लौट गई। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा गगल के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि खराब मौसम के चलते दिल्ली और शिमला से गगल हवाई अड्डे पर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली से गगल, एलाइंस एयर की एक दिल्ली से गगल और एक शिमला से गगल आने वाली विमान सेवाएं रद्द हो गई। साथ ही स्पाइस जेट की तीन विमान सेवाओं में से सिर्फ एक विमान सेवा दिल्ली से गगल हवाई अड्डे पर पहुंची। निदेशक ने बताया कि गगल हवाई अड्डे पर आने वाली सात विमान सेवाओं में से सिर्फ एक विमान आया और छह विमान सेवाएं रद्द हो गई।
Next Story