
x
Hamirpur. हमीरपुर। पंचायती राज चुनावों के दौरान जिला परिषद वार्डों से पार्टी प्रत्याशियों के समानांतर चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागियों पर कार्रवाई की तैयारी अंदरखाते शुरू हो चुकी है। मंडलों की ओर से जिला संगठन के पास ऐसे छह बागियों की शिकायतें पहुंची हैं जो पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुवार को हमीरपुर में जिला भाजपा के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा के खिलाफ कार्य करने वाले तथा पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लडऩे वाले कार्यकर्ताओं पर संगठन द्वारा कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और संगठन विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल की ओर से जो शिकायतें उनके पास आई हैं।
उन्होंने उन शिकायतों को पार्टी हाईकमान के पास प्रेषित कर दिया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद चुनावों में जहां कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुशासनहीनता की है वहीं ताल वार्ड का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसे कार्यकर्ता भी हैं जो पार्टी की विचारधारा का स मान करते हैं। हमीरपुर शहरी मंडल की ओर से जंगलरोपा वार्ड से चुनाव लड़ रहे बागी को निष्कासित किए जाने वाले वायरल हुए लिखित पत्र पर उन्होंने कहा कि यह बड़ी चिंता की बात है कि पार्टी में संगठन के कुछ लोगों को अपने दायरे का पता नहीं है। उन्होंने कहा कि मंडल किसी को भी निष्कासित नहीं कर सकता। राकेश ठाकुर ने दो टूक कहा कि चाहे कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा नेता या पदाधिकारी क्यों न हो, यदि वह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करता पाया गया तो उसके विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। वहीं बागियों के चुनाव जीतने पर पार्टी के स्टेंड को लेकर उन्होंने कहा कि वे इस बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। यदि कोई बागी जीतकर आता है तो उसे पार्टी में रखना है या नहीं यह फैसला हाईकमान करता है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





