
x
Bilaspur. बिलासपुर। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में छह लोगों को चिट्टे (हैरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंदरौर में एक रिहायशी मकान में दबिश देकर पांच आरोपियों को पकड़ा, जबकि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन और बरमाणा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान दो अन्य मामलों में कार्रवाई की गई। इन तीनों मामलों में पुलिस ने कुल 24.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पहले मामले में बिलासपुर पुलिस को कंदरौर स्थित एक रिहायशी मकान में चिट्टे की खेप होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तलाशी ली, जहां से 11.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ कालू निवासी कंदरौर, शंकर दयाल निवासी बल्ही झलेड़ा, हंसराज निवासी घरबासड़ा, विपिन कुमार निवासी मैहरन और शीतल उर्फ डेजी निवासी डियारा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
जांच के दौरान चिट्टे की खरीद-फरोख्त, इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज तथा इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, दूसरे मामले में जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पट्टा के समीप नाकाबंदी के दौरान मंडी जिले के युवक अंकुर सैणी (24) निवासी घरबासड़ा, तहसील बल्ह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 8.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार चैकिंग के दौरान युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया, जिसके बाद तलाशी लेने पर नशीला पदार्थ बरामद हुआ। तीसरे मामले में बरमाणा पुलिस ने सलापड़ पुल के समीप नाके के दौरान मंडी जिले के हरदयाल (35) निवासी सलापड़, तहसील सुंदरनगर को 4.85 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





