भारत
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े
jantaserishta.com
1 Aug 2026 10:21 AM IST

x
शोपियां: जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसी बीच शोपियां जिले के पेहलीपोरा गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
शोपियां के पेहलीपोरा गांव में अचानक बादल फटने से तेज बहाव के साथ पानी आया। इस वजह से कई घर और पशुशालाएं पानी में डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ के जवान और स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। राहत दल गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।
पेहलीपोरा गांव के एक स्थानीय निवासी ने बातचीत के दौरान कहा, "भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई और कई दिशाओं से पानी आने से कई घर डूब गए। गनीमत रही कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। हम समय पर बचाव कार्य के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों के आभारी हैं।"
वहीं, बारामूला में भी लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार बारामूला जिले में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। जिले के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज अभी और बारिश होने की संभावना जताई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ को सूचना दें।
मौसम विभाग की मानें तो 4 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए तेज बारिश भी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन की टीमें सभी संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





