
x
सांबा/राजौरी: भारत-पाक के सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य है। जिसे देखते हुए राजौरी, सांबा सहित अन्य इलाकों में स्कूल दोबारा खोल दिए गए हैं।
विजयपुर और प्रमंडल जोन के 150 स्कूल खोले गए। गुरुवार को काफी संख्या में छात्र स्कूल पहुंचे। इस दौरान छात्रों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। छात्रों ने पीएम मोदी का आभार जताया।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान एक छात्रा कनिका ने बताया कि बीते दिनों सुरक्षा कारणों की वजह से स्कूल बंद थे। पढ़ाई को काफी नुकसान हुआ। हालांकि, घर से ऑनलाइन क्लास ली। लेकिन, जिस तरह से बीते दिनों माहौल रहा, पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई है। लेकिन, पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने सीजफायर किया। जिसके बाद अब यहां पर स्थिति सामान्य है और करीब 8 दिनों के बाद हमारे स्कूल दोबारा से शुरू हो रहे हैं और हम ऑफलाइन क्लासेज लेने के लिए स्कूल पहुंचे हैं। छात्रा ने बताया कि 8 दिन बाद स्कूल पहुंचकर काफी खुशी हो रही है।
एक अन्य छात्रा ने बताया कि बीते दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल था। जिसकी वजह से हमारे स्कूल 8 दिन तक बंद रहे थे। हमारी क्लासेज ऑनलाइन होने से काफी नुकसान हुआ। नेटवर्क संबंधित कारणों की वजह से अच्छे से क्लासेज नहीं ले पाए हैं। ऑफलाइन क्लासेज और ऑनलाइन क्लासेज में काफी अंतर होता है। ऑफलाइन क्लासेज में हमारा चहुमुखी विकास होता है। हमें खुशी है कि हम आज से ऑफलाइन क्लासेज लेंगे। छात्रा ने बताया कि अब यहां पर स्थिति सामान्य है।
एक सवाल के जवाब में छात्रा ने कहा कि पाकिस्तान पर हम भरोसा नहीं कर सकते हैं। क्योंकि, सीजफायर के बाद फिर पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन किया गया। पीएम मोदी और हमारी सेना को हम धन्यवाद करना चाहते हैं कि दोबारा से यहां पर स्कूल खुले हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि हालात की लगातार निगरानी की जा रही है और शेष जोनों में भी जल्द स्कूल खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





