
x
चंडीगढ़: हरियाणा के नूंह में धार्मिक जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिरीक्षक जसबीर सिंह संधू ने शनिवार को कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की कंपनियां तैनात की गई हैं, जिनमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं।
गृह मंत्रालय से आदेश मिलते ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल महानिरीक्षक जसबीर सिंह संधू ने तत्काल कार्रवाई करते हुुए नूंह में आरएएफ और सीआरपीएफ की कंपनियों की तैनाती की। सीआरपीएफ के महानिरीक्षक जसबीर सिंह संधू ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्थिति की समीक्षा की। संधू ने सभी कंपनी कमांडरों और जवानों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें जानकारी दी। साथ ही संधू ने नूंह, पलवल और होडल के इलाकों में दौरा किया। उन्होंने हिंसा पर जल्द काबू पानेे के लिए मौके पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बधाई दी।
महानिरीक्षक ने जवानों के रहने और भोजन की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जमीनी स्तर पर दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। संधू ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। आरएएफ और सीआरपीएफ ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया है। सोनीपत रेंज मुख्यालय के डीआइजी महेंद्र कुमार नूंह और पलवल में डेरा डाले हुए हैं। वह आरएएफ और सीआरपीएफ कंपनियों की तैनाती पर नजर रखे हुए हैं।
Tagsहरियाणाहरियाणा न्यूज़हरियाणा हिंसानूंहनूंह हिंसासीआरपीएफ महानिरीक्षकसीआरपीएफHaryanaHaryana NewsHaryana ViolenceNuhNuh ViolenceCRPF Inspector GeneralCRPF
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





