भारत

जीजा को दिल दे बैठी साली, पति की करवाई हत्या, प्राइवेट पार्ट ईंट से कुचला

jantaserishta.com
3 May 2024 1:24 PM IST
जीजा को दिल दे बैठी साली, पति की करवाई हत्या, प्राइवेट पार्ट ईंट से कुचला
x
रास्ते से ही गायब हो गया था।
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जीजा के प्यार में पागल हुई एक साली ने अपनी ही पति के खिलाफ खौफनाक साजिश अंजाम दे दिया। उसने जीजा के हाथों न सिर्फ अपने पति की हत्या करवा दी बल्कि उसका प्राइवेट पार्ट ईंट से कुचलवा दिया। यह हत्या 30 अप्रैल को हुई थी। वैज्ञानिक तरीके से की गई तफ्तीश में जब यह खुलासा हुआ तो पुलिस डिपार्टमेंट भी चौंक गई। घटना पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के सिरहा गांव की है। मृतक राजेश गांव से बारात आया था और रास्ते से ही गायब हो गया था।
जानकारी के मुताबिक राजेश अपने पड़ोस के चचेरे भाई की शादी में 26 अप्रैल को मुजफ्फरपुर आया था। रास्ते में ही उसकी पत्नी प्रियंका के जीजा शंभू प्रसाद ने उसे अगवा कर लिया। उधर परिवार वाले राजेश को खोजते रहे लेकिन कहीं आता पता नहीं चला। एसडीपीओ सुबोध कुमार के आदेश पर पकड़ी दयाल थाने में इसकी प्राथमिक की दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रियंका के मोबाइल की वैज्ञानिक तरीके से जांच की तो हत्या का राज खुलकर सामने आ गया।
जांच में पता चला कि 26 अप्रैल को प्रियंका की अपने जीजा शंभू प्रसाद से 17 बार बात हुई बात हुई थी। पुलिस को वैज्ञानिक तरीके से की गई तफ्तीश में पता चला कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। छानबीन में यह बात सामने आई कि इसकी जानकारी प्रियंका के पति राजेश को हो गई थी। वह इसका विरोध कर रहा था। इस वजह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। प्रियंका ने राजेश को रास्ते से हटाने के लिए जीजा को जिम्मेदारी दे दी। इसी के तहत बारात से लौट रहे राजेश को प्रियंका के जीजा शंभू प्रसाद ने अगवा कर लिया और हत्या कर दी। अपनी साली प्रियंका के कहने पर शंभू प्रसाद ने मृतक राजेश का प्राइवेट पार्ट ईंट से कुचल दिया। इतना ही नहीं उसने पत्थर और ईंट से उसके पूरे शरीर को कुचल दिया।
पुलिस ने आरोपी साली प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हत्या का आरोपी जीजा शंभू प्रसाद फरार है। एसडीपीओ सुबोध प्रसाद ने कहा कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story