भारत

Sirohi 250 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

Shantanu Roy
16 Aug 2024 4:57 PM IST
Sirohi 250 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा
x
Sirohi. सिरोही। सिरोही स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में 250 मीटर लबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में 250 मीटर लबा तिरंगा आकर्षण का केन्द्र रहा। साथ ही भारत माता के जयकारे भी लगाए। इससे समूचा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा को उपखण्ड अधिकारी गौरव रविंद्र सांलुखे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा पोलो ग्राउंड से शुरू होकर अबेडकर सर्किल, एमके चौक, नक्की मार्केट समेत विभिन्न स्थानों से होते हुए पुन: ग्राउण्ड में पहुंच कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में नगर पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह, सीआई सुरेश चौधरी, स्काउट सीओ जितेंद्र भाटी समेत बडी संया में स्कूली बच्चों, नागरिकों व पर्यटकों ने भाग लिया।
Next Story