भारत

'क्या रेट लेगी...' महिला पत्रकार से पूछा था, छेड़खानी करने वाले मनचले गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Aug 2024 2:55 PM IST
क्या रेट लेगी... महिला पत्रकार से पूछा था, छेड़खानी करने वाले मनचले गिरफ्तार
x
देखें वीडियो.
नोएडा: 15 अगस्त को जहां पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा था, वहीं एक पत्रकार के साथ सरेराह छेड़छाड़ की घटना घटी। नोएडा के सबसे बिजी इलाके सेक्टर-18 में एक महिला पत्रकार से बाइक सवार लड़कों ने छेड़छाड़ की। महिला पत्रकार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसपर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया और ऐक्शन में आई पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के नाम अश्वत पाल और विपिन सिंह हैं। दोनों मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं।
महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी देते हुए लिखा था, मैं नोएडा सेक्टर 18 में डीएलएफ मॉल के पास अपनी कैब का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक बाइक गुजरी और पीछे बैठे शख्स ने हाथ दिखाया और पूछा 'क्या रेट लेगी'। यह बोलने के बाद वह रुका भी नहीं और यह सबकुछ पलक झपकते हो गया। गनीमत है कि मैं घर सुरक्षित पहुंच गई।'
महिला पत्रकार ने अपना दर्द बयां करकते हुए बताया था कि उनके साथ महीने में तीसरी बार छेड़छाड़ की घटना घटी है। पत्रकार के साथ सेक्टर-18 में ही पिछले रविवार को इस तरह की घटना घटी थी। इसके अलावा राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भी एक लड़के ने उसका फोन नंबर मांगा था। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हरकत में आई नोएडा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को इसमें कामयाबी भी मिली और 24 घंटे के अंदर दो लफंगे गिरफ्तार हो गए।
पत्रकार की पोस्ट पर लोगों ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को लेकर अपनी भड़ास निकाली है। एक यूजर ने लिखा, 'यह भयावह है। अगर एक मेट्रो शहर में यह स्थिति है जहां शिक्षित लोग रहते हैं, तो मैं केवल कल्पना कर सकता हूं कि दूरदराज के इलाकों में क्या हो रहा होगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह बहुत परेशान करने वाला है, यही आशा की जा सकती है कि किसी को ऐसी स्थिति से न गुजरना पड़े!' तीसरे यूजर ने लिखा, एक महिला का ऎसा अपमान?? सोचकर ही शर्म आती है... ऐसे लोग समाज में नहीं होने चाहिए।' चौथे यूजर ने लिखा, 'ये समाज सड़ गया है, नरपिशाचो से।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story