भारत

सिल्ट ने रोकी डैहर पावर हाउस की टर्बाइन

Shantanu Roy
28 Aug 2025 5:19 PM IST
सिल्ट ने रोकी डैहर पावर हाउस की टर्बाइन
x
Market. मंडी। डैहर पावर हाउस की टर्बाइन सिल्ट ने रोक दी हैं। 990 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट बंद हो गया है। यह पावर प्रोजेक्ट बीते 24 घंटों से बंद चल रहा है। इसके साथ ही सिल्ट ने पंडोह-बग्गी टनल को भी जाम कर दिया है। सिल्ट के चलते ही इस टनल को भी अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। पंडोह डैम में ज्यादा पानी आने के बाद पांचों गेट एक साथ खोल दिए गए हैं। इसके चलते ब्यास नदी उफान पर आ गई है। कुल्लू और मंडी के इलाकों में तेज बारिश के कारण ब्यास नदी की साहयक नदियां तीर्थन, लारजी, ऊहल, पार्वती और सैंज नदियां उफान पर चल रही हैं।

पंडोह डैम पानी से लबालब भरा हुआ है और सिल्ट का लेवल भी उच्चतम स्तर पर चल रहा है। पंडोह डैम में पंहुच रहे पानी में सिल्ट का लेवल 80 हजार पीपीएम तक दर्ज किया गया है। सिल्ट की मात्रा ज्यादा होने के कारण ही डैहर पावर हाउस बंद किया गया है। पंडोह डैम से कुल डेढ़ लाख क्यूसिक पानी ब्यास में छोड़ा गया है, जिस कारण नदी ने नीचले क्षेत्रों में कहर बरपा दिया है। बीबीएमबी के अधीक्षण अभियंता अजय पाल ने बताया कि पानी में सिल्ट की मात्रा अधिक होने पर डैहर पावर हाउस को बंद कर दिया है। पंडोह डैम के पांचों गेट खोल दिए हैं। मंडी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने की कोई जानकारी नहीं है।
Next Story