सिद्धरमैया ने कर्नाटक के CM पद से दिया इस्तीफा, अब डीके शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री

कर्नाटक। सिद्धरमैया ने कर्नाटक के CM पद से इस्तीफा दिया. डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने कहा “मैंने लोक भवन में मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. राज्यपाल फिलहाल यहां मौजूद नहीं हैं. मुझे बताया गया है कि वे आज रात वापस लौटेंगे.” उन्होंने कहा कि इस्तीफे का पत्र राज्यपाल के सचिव को सौंप दिया गया है.
#WATCH | Karnataka CM Siddaramaiah submitted his resignation to Prabhu Shankar, Special Secretary to Karnataka Governor. Governor Thaawarchand Gehlot, who is out of the state, is returning tonight.
— ANI (@ANI) May 28, 2026
(Video: Karnataka Lok Bhavan) pic.twitter.com/9yUFGWnCyY
सिद्धारमैया ने कहा, “मैं आप सभी से पहले भी कई बार कह चुका हूं कि जब पार्टी हाईकमान मुझसे इस्तीफा मांगेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा. दो दिन पहले हाईकमान ने मुझसे पद छोड़ने को कहा था. मैंने उनसे कहा था कि मैं आज इस्तीफा दे दूंगा. इसी वजह से मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है.”
सिद्धारमैया ने कहा, “मुझे विश्वास है कि राज्यपाल वापस लौटने के बाद मेरे इस्तीफे को स्वीकार करेंगे. कानून के मुताबिक मुख्यमंत्री के इस्तीफे को राज्यपाल को स्वीकार करना होता है और नए मुख्यमंत्री के लिए रास्ता बनाना उनकी जिम्मेदारी है.” सरकार के बहुमत पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी के पास 136 विधायक हैं और 2 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हमें प्राप्त है. हमारे पास पूर्ण बहुमत है.”





