
कर्नाटक। सीएम सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. सिद्धारमैया ने यह ऐलान मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में किया. सिद्धारमैया ने भावुक माहौल में यह ऐलान किया. इससे पहले, सीएम सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया था. इस मीटिंग की शुरुआत 9 बजे से होनी थी, लेकिन यह मीटिंग एक घंटे देरी से शुरू हुई. सीएम सिद्धारमैया खुद एक घंटे की देरी से अपने आवास में उस जगह पहुंचे, जहां मंत्रियों के लिए ब्रेकफास्ट की टेबल सजी थी.
इससे पहले, बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने आधिकारिक आवास पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के लिए नाश्ते की मेजबानी की. इस बैठक में डी.के. शिवकुमार सहित कई अन्य मंत्री शामिल हुए.
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई तस्वीरों में सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच की दूरियां मिटती दिखीं। एक तस्वीर में सिद्धारमैया शिवकुमार को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में भावी मुख्यमंत्री माने जा रहे शिवकुमार, सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं. माना जा रहा है कि इसी बैठक के दौरान सिद्धारमैया ने शिवकुमार के लिए रास्ता साफ करने और अपने इस्तीफे की घोषणा करने की योजना बनाई थी.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में मुख्यमंत्री आवास पर ब्रेकफास्ट बैठक के दौरान एक-दूसरे को गले लगाया। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर भी छुए।
— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) May 28, 2026
तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। https://t.co/81yEGYgJTN pic.twitter.com/zmK4K8LDDw





