भारत

शुभेंदु अधिकारी कुछ देर में CM पद की लेंगे शपथ

Nilmani Pal
9 May 2026 7:15 AM IST
शुभेंदु अधिकारी कुछ देर में CM पद की लेंगे शपथ
x

बंगाल। बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. ऐसे में शुभेंदु अधिकारी बंगाल के पहले बीजेपी सीएम होंगे. वो आज सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे.

यूपी के डिप्टी-सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शुभेंदु अधिकारी के विधायक दल का नेता चुने जाने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में TMC का कार्यकाल एक अंधेरी रात जैसा रहा है. लोगों को घुटन महसूस हुई और पश्चिम बंगाल पिछड़ गया, जिसे देश में सबसे आगे होना चाहिए था, लेकिन पश्चिम बंगाल के लोग डरे नहीं। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे पर भरोसा किया और कमल का बटन दबाया.'

कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे.

8 मई को अमित शाह कोलकाता पहुंचे थे जहां शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया. शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया. इसके बाद शुभेंदु ने कोलकाता में राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की और विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है.

Next Story