छत्तीसगढ़

ITBP जवानों की वाहन हादसे का शिकार, 6 घायल

jantaserishta.com
8 May 2026 6:29 PM IST
ITBP जवानों की वाहन हादसे का शिकार, 6 घायल
x
छत्तीसगढ़.
नारायणपुर: जिले के अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से जुड़ा एक बड़ा हादसा सामने आया है। डीमाइनिंग ऑपरेशन में निकले जवानों का निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 5 से 6 जवानों के घायल होने की खबर है, जिनमें 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार घटना कुतुल-कोडनार मार्ग पर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि जवान इलाके में डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान के तहत तैनात थे। साथ ही सड़क एवं अन्य विकास कार्यों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उन्हें रवाना किया गया था। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि अबूझमाड़ का कुतुल और कोडनार इलाका कुछ माह पहले तक नक्सलियों की अघोषित राजधानी माना जाता था। हाल के महीनों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और नक्सलवाद खत्म होने से विकास कार्यों के चलते क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story