
x
रामपुर बुशहर। इस क्षेत्र के मझगांव में नवनिर्मित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर भवन (कोठी) की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ शुक्रवार प्रात: जल कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत जल स्रोत पूजन से की गई। कलश यात्रा में मेजवान देवता श्री लक्ष्मी नारायण देवता के साथ देवता साहब झांगुरु, बसाहरा के दत्त महाराज, निनशु माता और नाग कुन्नी की विशेष उपस्थिति रही।
मंदिर के गर्भगृह में घट स्थापना के बाद आचार्यों द्वारा शतचंडी महायज्ञ का विधिवत आरंभ किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जय सिंह मेहता ने बताया कि मंदिर निर्माण में लगभग सात वर्ष का समय लगा है और अब तक इस भव्य मंदिर पर 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आ चुकी है। इस अवसर पर मोहतमीम दुर्गा सिंह, भंडारी अमर सिंह, कारदार मुकेश कुमार, सूरत सिंह बिष्ट, भुवनेश्वर दंगल और खजांची कुलदीप विशेष तौर पर उपस्थित रहे। शतचंडी महायज्ञ 28 नवंबर तक जारी रहेगा और 29 नवंबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न होगी। महायज्ञ के समापन अवसर पर क्षेत्र के 15 देवी-देवताओं को ससम्मान आमंत्रित किया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





