भारत

मसल्स दिखाते स्टंटबाजी, पुलिस ने एक ही बार में निकाली हेकड़ी

Nil dhankar
19 March 2026 7:28 AM IST
मसल्स दिखाते स्टंटबाजी, पुलिस ने एक ही बार में निकाली हेकड़ी
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। गोरखपुर के उत्तरी ग्रामीण इलाके में बुलेट पर शर्ट उतार कर स्टंटबाजी करना मॉडर्न युग के दो टार्जन्स को महंगा पड़ गया. बुलेट से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें अच्छे से सबक सिखाया. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस बाइक को सीज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.

गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र के पीपीगंज बाजार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोग हैरत में पड़ गए. गोरखपुर के नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल से वीडियो में दिख रहा शख्स शर्ट उतार कर खुद को मॉडर्न टार्जन बता रहा है. उसके पीछे बैठा युवक भी 'टार्जन इज बैक' कहकर उसका उत्साह वर्धन करते दिख रहा है. वीडियो में बुलेट चला रहा शख्स बार-बार हैंडल छोड़ रहा है, जिससे बुलेट अनियंत्रित भी हो रही है. कई बार तो ऐसा भी लग रहा है कि वह बुलेट लेकर गिर जाएगा. उसे सामने से इस तरह स्टंट करते हुए देखकर लोग खुद ही उसे रास्ता दे रहे हैं. बुलेट चला रहा स्टंटबाजी करता युवक शर्ट उतार कर बाइसेप्स और सिक्स पैक्स दिखा कर खुद को टार्जन बता रहा है.

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, तो लोगों ने रिपोस्ट करते हुए गोरखपुर पुलिस को टैग भी किया. इसके बाद संज्ञान लेते हुए पीपीगंज पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही बुलेट को सीज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. सामने से कुछ युवक बाइक पर बैठे हुए रील बना रहे थे. इसके साथ ही उसे टार्जन कहकर बुला रहे हैं. दोपहर से वीडियो वायरल होने लगा तो लोगों ने सोशल मीडिया पर गोरखपुर पुलिस को टैग किया. लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही की वजह से ही सड़क पर हादसे होते हैं और मासूम लोगों की जान चली जाती है. गोरखपुर के कैंपियरगंज सर्कल के सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. उनकी पहचान चिलुआताल के ताजडीह गांव के दीपू दुबे और पीपीगंज के राजाबारी गांव के अंश कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है. उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और बाइक को सीज कर दिया गया है.

Next Story