
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में हीट वेव के बीच बारिश व तूफान चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि तूफान से कुछ स्थानों पर नुकसान भी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह का मौसम 19 जून तक चलेगा और इस बीच जहां प्रचंड गर्मी कई स्थानों पर लोगों को परेशान करेगी वहीं बीच-बीच में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। राजधानी शिमला में शुक्रवार दोपहर को जहां कुछ देर बारिश हुई, वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में आंधी के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई है। हाालांकि सुबह के समय कुछ जगहों पर हीट वेव भी चली हैं, लेकिन दोपरह बाद बारिश होने के बाद मैदानी इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, नेरी, सुंदरनगर व भुंतर में भी लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर शुक्रवार को दिन की शुरूआत तेज ध्ूाप के खिलने से हुई, मगर दोपहर बाद आसमान में बादलों के घिरने के साथ तेज हवाओं का प्रवाह शुरू हो गया। तेज हवाओं के साथ मैदानों सहित पहाड़ों पर कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां पर 22.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा शिमला, सुंदरनगर, कल्पा, धर्मशाला, सोलन, मनाली, मंडी, धौलाकुआं, ऊना और चंबा में भी बारिश आंकी गई है। सिरमौर के भी कई स्थानों पर तेज बारिश हुई है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण सोलन, धर्मशाला व ऊना के बडूही में पेड़ गिरने की सूचना है, हालांकि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश हुई है। बारिश होने के चलते न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट आई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





