भारत
शूलिनी विश्वविद्यालय टॉप-500 में शामिल, दुनिया में 452वां और भारत में 10वां स्थान
Shantanu Roy
19 Jun 2026 3:13 PM IST

x
Solan. सोलन। शूलिनी यूनिवर्सिटी क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के ग्लोबल टॉप 500 में शामिल हो गई है, इसे दुनिया में 452वां और भारत में 10वां (ओवरऑल) स्थान मिला है। यह ग्लोबल टॉप-500 में शामिल इकलौती भारतीय प्राइवेट यूनिवर्सिटी है और लगातार चौथे साल देश की नंबर-वन प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनी हुई है। क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स द्वारा गुरुवार को जारी क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के 2027 एडिशन में 106 हायर एजुकेशन सिस्टम की 1,500 से ज़्यादा यूनिवर्सिटीज शामिल है। भारत की 52 यूनिवर्सिटीज को इसमें जगह मिली है, जो अब तक की सबसे ज़्यादा संख्या है और एक दशक पहले की तुलना में पांच गुना ज़्यादा है। इस लिस्ट में शूलिनी इकलौती प्राइवेट यूनिवर्सिटी है जिसने लगातार चार रैंकिंग साइकल में नेशनल टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखी है।
बता दें कि यूनिवर्सिटी ने क्यूएस वल्र्ड रैंकिंग में 801-1000 बैंड से शुरुआत की, फिर 771-780, फिर 587, फिर 503 और अब 452 के पायदान पर पहुंची। हर साल, बिना किसी अपवाद के, इसने तरक्की की है। शूलिनी के प्रो-चांसलर विशाल आनंद ने कहा कि आज के छात्र ऐसे संस्थान चाहते हैं जो उन्हें ग्लोबल एक्सपोजर, बेहतरीन रिसर्च के मौके और इंडस्ट्री के साथ मज़बूत संबंध प्रदान करें। शूलिनी यूनिवर्सिटी में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के प्रेसिडेंट, प्रो. आशीष खोसला ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक पहल से नहीं मिली है, बल्कि यह एक बेहतरीन यूनिवर्सिटी की नींव में लगातार निवेश करने का नतीजा है। संस्थापक चांसलर प्रो. पीके खोसला ने कहा कि यह नतीजा एक स्पष्ट एकेडमिक सोच के साथ संस्थान को खड़ा करने की सालों की मेहनत का परिणाम है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





