भारत

Shocking News: पीरियड का बहाना बनाकर दुल्हन ने दूल्हे से नहीं किया SEX, फिर...

Shantanu Roy
19 July 2024 3:36 PM GMT
Shocking News: पीरियड का बहाना बनाकर दुल्हन ने दूल्हे से नहीं किया SEX, फिर...
x
जानिए आगे क्या हुआ?
Harda. हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा से बेहद सनसनीखेज मामला Sensational Case सामने आया है। यहां नई नवेली दुल्हन ने ऐसा कुछ कर दिया जिससे दूल्हा समेत पूरा ससुराल सदमे में हैं। नव विवाहिता शादी के छठवें दिन ही पैसे और गहने लेकर फरार हो गई। पांच दिनों तक उसने Period (मासिक धर्म) का बहाना बनाकर पति से दूरी बनाई।

फिर छठवें दिन पति से पार्क चलने की जिद की। यहां मौका पाकर वह फरार हो गई। मध्य प्रदेश के हरदा शहर के श्याम नगर में रहने वाले एक परिवार के बेटे की पिछले महीने जून महीने में शादी हुई थी। लेकिन पांच दिन रहने के बाद दुल्हन जेवरात लेकर अपने घर भाग गई। पीड़ित परिवार ने हरदा सिटी थाने में बहू के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस भागने वाली बहू के घर खातेगांव जाने की तैयारी कर रही है।

रमेश कुमार पांडे निवासी श्यामानगर ने पुलिस को बताया कि 23 जून को उन्हें पता चला कि देवास जिले के खातेगांव सतवास में एक ब्राह्मण परिवार की लड़की है। उससे उनके बेटे अजय का संबंध हो सकता है। इसके बाद उन्होंने 23 जून को परिवार से उनसे संपर्क किया और उसी दिन वे परिवार से मिले। जिस पर लड़की के परिवार के लोग शादी के लिए तैयार हो गए। खातेगांव का परिवार उनकी बेटी को लेकर शाम को हरदा आ गया। उन्होंने बताया कि वे हमारा घर-परिवार देखकर रिश्ता करने के लिए तैयार हो गए।

उन्होंने शर्त रखी की रिश्ता करने के लिए उन्हें 1 लाख रुपए उन्हें देना पड़ेगा। तब वे लड़की की शादी करेंगे। जिस पर रमेश पांडे पैसे देने को तैयार हो गए। तभी उन्होंने कहा कि हमारी भी शर्त है कि शादी कल ही हो जाना चाहिए। 23 जून को पांडे परिवार ने लड़की देखी और 24 जून को शादी करना तय किया। पांडे ने बताया कि बेटे की शादी हमने शहर के गायत्री मंदिर से की। लड़की वालों ने उनसे 1 लाख रुपए नकद लिए। वहीं कहा गया कि बेटी को जेवरात भी चढ़ाना पड़ेगा। जिस पर उन्होंने 90 हजार रुपए के जेवरात बहू को पहनाए।
Next Story