दिल दहला देने वाली घटना: चार महीने के मासूम को पिलाया तेजाब, पड़ोसन ने इसलिए की घिनौनी करतूत

पानीपत. हरियाणा के पानीपत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां छोटे बच्चों की आपसी कहासुनी में एक महिला ने 4 माह के मासूम को तेजाब पिला दिया (gave acid to the innocent). मासूम बच्चे की मां बाहर पानी लेने गई थी. तभी पड़ोसन ने मासूम को तेजाब पिला दिया. पानीपत के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत (Child Death) हो गई. पानीपत के सामान्य अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीत महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मासूम का पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





