
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मनाली: दिल्ली में एक 34 वर्षीय व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आ गए हैं। भारत में मंकीपॉक्स के रोगियों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे पहले केरल में मंकीपॉक्स के तीन मामले सामने आए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मरीज वर्तमान में लोक नायक अस्पताल के एक पृथक केंद्र इलाज करा रहा है। उसने हाल में हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक 'स्टैग पार्टी' (विशेष रूप से पुरुषों की पार्टी) में भाग लिया था। खबर आने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार भी अलर्ट मोड पर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





