भारत
शिमला में सिविल डिफेंस को नई ताकत महापौर-उपमहापौर ने संभाली कमान
Shantanu Roy
4 March 2026 5:56 PM IST

x
शिमला। राजधानी में आपदा प्रबंधन और आत्मरक्षा को लेकर एक बड़ा अभियान तेज हो गया है। नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल ने थर्ड बटालियन होमगार्ड द्वारा आयोजित सिविल डिफेंस आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर इसे नई दिशा दी। कार्यक्रम के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण गतिविधियों को देखा और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। थर्ड बटालियन होमगार्ड के कैप्टन कुलदीप कपिल ने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में राज्य की एक प्रतिशत आबादी को सिविल डिफेंस से जोडऩा है।
यह लक्ष्य इसलिए अहम है ताकि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षित स्वयंसेवक तुरंत मोर्चा संभाल सकें। केंद्र सरकार की विशेष योजना के तहत 360 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 320 लोगों को अब तक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। शेष प्रतिभागियों को भी जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैप्टन कपिल ने बताया कि पिछले छह महीनों में 1120 स्वयंसेवकों का पंजीकरण किया है। इनमें बड़ी संख्या ग्रामीण क्षेत्रों से जुडऩे वाले युवाओं और महिलाओं की है। इससे साफ है कि सिविल डिफेंस के प्रति लोगों में जागरूकता और रुचि बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव तक इसे विस्तार दिया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





