
x
Shimla. शिमला। शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बैकवर्ड लिंकेज के जरिए मुख्य सप्लायरों तक पहुंचकर उन्हें पंजाब से गिरफ्तार किया है। एएसपी शिमला मेहर पंवर ने कहा कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि पहला मामला पुलिस थाना सदर शिमला में गत 15 जुलाई को दर्ज एफआईआर संख्या 87/2026 से जुड़ा है। स्पेशल सेल शिमला ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के एक होटल में दबिश देकर लुधियाना निवासी सागर सिंह (19), आकाश (18) और अंकित कुमार (23) को गिरफ्तार किया था।
तीनों के कब्जे से करीब 21 ग्राम चिट्टा बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि बरामद चिट्टा लुधियाना निवासी साहिल शर्मा से खरीदी गई थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम लुधियाना पहुंची और 18 जुलाई को मुख्य सप्लायर साहिल शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मामला पुलिस थाना चिडग़ांव में गत 20 जुलाई को दर्ज है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान अमृतसर निवासी मनिंदर सिंह (23) को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम अमृतसर पहुंची और आरोपी की निशानदेही पर मेराकोट रोड स्थित स्थान से सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी शिमला मेहर पंवर का कहना है कि शिमला पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और केरल सहित विभिन्न राज्यों से 60 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार किए हैं व 46 अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





