भारत
सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती को लेकर शिमला पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Shantanu Roy
20 July 2026 5:45 PM IST

x
Shimla. शिमला। राजधानी शिमला में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को शिमला पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। शिमला पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। पुलिस ने लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत आयोजित इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहरी) शिमला मेहर पंवर ने किया। उनके साथ उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), थाना प्रभारी सदर, पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार के प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान में करीब 30 पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने हिस्सा लिया। फ्लैग मार्च मिडिल बाजार, लोअर बाजार, राम बाजार और कृष्णानगर जैसे व्यस्त इलाकों से होकर गुजरा।
इन क्षेत्रों में पुलिस टीम ने पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा गतिविधियों पर नजर रखते हुए सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का संदेश गया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। लोगों ने भी अपने क्षेत्रों से जुड़े सुरक्षा संबंधी मुद्दों से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों की मौजूदगी या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से ही सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। शिमला पुलिस के अनुसार फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराना, कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना, अपराधों की रोकथाम करना तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बनाए रखना है। इसके साथ ही आम नागरिकों में यह विश्वास मजबूत करना भी है कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





