
x
Shimla. शिमला। शिमला के समरहिल स्थित ग्राउंड में रविवार से चार दिवसीय शिमला फुटबाल प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो गया है। चार दिवसीय फुटबॉल प्रीमियर लीग का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। शहर में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन समर हिल फुटबॉल क्लब और श्यामला एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को बालूगंज की टीम ने एचपीयू टीम को 2-1 से हराया। नॉर्थवॉल और भट्टाकुफर के बीच खेल गए मुकाबलों में भट्टाकुफर टीम ने 4-2 से जीत दर्ज की। बालूगंज ने एक और मुकाबले में खलीनी एफसी को 2-1 से पराजित किया। इसके अलावा शिमला यूनाइटेड ने एसयूएफसी बी को 5-1 से हराया। इस प्रतियोगिता में शिमला शहर की चौदह टीमें भाग ले रही हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता में लड़कियों की दो टीमें भी भाग ले रही हैं। चर दिनों तक आयोजित इस प्रतियोगिता का 27 मई को समापन होगा। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31,000 रुपए नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 11,000 रुपए नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





