भारत

बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की मौत

jantaserishta.com
6 July 2023 4:30 PM IST
बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की मौत
x
बागेश्वर: प्रदेश में मॉनसून ने अपनी दस्तक दे दी है। बारिश का दौरा जारी है। मौसम लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बन रहा है। लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। उधर बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की मौत होने का मामला सामने आया है।
दरअसल, कपकोट तहसील के लोधूरा बुग्याल में आकाशीय बिजली गिरने से लीती गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चरवाहा अपने दोस्तों के साथ भेड़-बकरियां चराने के लिए लोधूरा बुग्याल गया था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया। पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भेज दिया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आसमानी बिजली गिरने से मौत की पुष्टि की है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार लीती गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश सिंह, पुत्र मंगल सिंह भेड़-बकरी चराने के लिए गांव के अन्य लोगों के साथ लोधरा बुग्याल गया था। इसी दौरान भारी बारिश होने के कारण आकाशीय बिजली गिरी और रमेश सिंह की मौत हो गई।
घटना के बाद साथी और परिजन शव को घर ले आए। फिर, जिला अस्पताल ले जाकर शव का पोस्टमार्टम किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली गिरने से मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि घटना दैवी आपदा के तहत आती है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story