भारत

मई में दुल्हन बनकर आई थी जून में भाग गई, पति बोला - भगवान ने बचा लिया

Nil dhankar
17 Jun 2025 6:25 AM IST
मई में दुल्हन बनकर आई थी जून में भाग गई, पति बोला - भगवान ने बचा लिया
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। जिस सपनों के संसार को बसाने की ख्वाहिश लिए एक युवक ने शादी रचाई थी, वो महज बीस दिन में ही बिखर गया। उसने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पत्नी ने पुलिस के सामने प्रेमी को अपना सब कुछ मान लिया। यह सब देख पति पहले फूट-फूटकर रोने लगा। इस बीच उसकी जुबां से निकला, ‘भगवान का लाख-लाख शुक्र है, वह राजा रघुवंशी बनने से बच गया। अपनी पत्नी में उसे सोनम दिखाई देने लगी। फिलहाल मामला दो बालिगों के बीच का होने के कारण पुलिस कुछ नहीं कर सकी। पति ने भी अपनी तरफ से ज्यादा जिद नहीं की। उसे तो अब लग रहा है कि पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से उसकी जान शायद बच गई।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 17 मई को इस्लामनगर थाना क्षेत्र के युवक से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद 30 मई को युवती मायके लौटी। इसके बाद 10 जून को वह प्रेमी के साथ भाग गई। परेशान परिजनों ने 11 जून को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार रात कोतवाली पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। थाने पहुंचते ही दोनों पक्षों में खलबली मच गई। पुलिस के सामने युवती ने प्रेमी को ही पति मानने की जिद ठान ली।

घंटों पंचायत चली लेकिन पत्नी मानने को तैयार नहीं हुई तो उसने मायके वालों को नाक-कान के गहने लौटा दिए और ससुराल वालों को भी शादी में मिले जेवरात दे दिए। युवती ने प्रेमी के पक्ष में बयान देकर उसके साथ जाने की बात कही। यह सब देखकर युवक थाने में ही रो पड़ा और बोला, ‘मैं तो इसे नैनीताल और अल्मोड़ा घुमाने ले जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन भगवान ने समय रहते सच्चाई दिखा दी। नहीं तो मेरे साथ भी एमपी के राजा रघुवंशी जैसा कुछ हो सकता था। गौरतलब है कि इंदौर के राजा रघुवंशी को उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी मेघालय घुमाने के लिए लेकर गई और प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। दस दिनों बाद पुलिस ने गाजीपुर सोनम को गिरफ्तार कर उसके प्रेमी को भी खोज निकाला है। फिलहाल सोनम समेत छह लोगों को मेघालय पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर जांच में जुटी है।

Next Story
null