भारत

शत्रुजीत सिंह कपूर बने नए डीजीपी, जानें आईपीएस अफसर के बारे में...

jantaserishta.com
16 Aug 2023 2:02 PM IST
शत्रुजीत सिंह कपूर बने नए डीजीपी, जानें आईपीएस अफसर के बारे में...
x
सरकार ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।
चंडीगढ़: आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाए गए हैं। मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। वह पीके अग्रवाल की जगह लेंगे, जो कि 15 अगस्त को रिटायर हुए। आपको बता दें कि कपूर 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पीके अग्रवाल को हरियाणा पुलिस अकादमी द्वारा गर्मजोशी से विदाई दी गई।
हरियाणा पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ''हरियाणा पुलिस के डीजीपी पीके अग्रवाल को विदाई। मधुबन में अपनी विदाई परेड के दौरान उन्होंने ईमानदारी और अच्छे इरादों के महत्व पर प्रकाश डाला। उनकी 35 साल की समर्पित सेवा को सलाम!''
शत्रुजीत सिंह कपूर की नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) पैनल समिति की बैठक के छह दिन बाद हुई है। हरियाणा के डीजीपी का पद के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों मुहम्मद अकील (1988 बैच), डॉ. रमेश चंद्र मिश्रा (1989 बैच) और शत्रुजीत सिंह कपूर (1990 बैच) को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कपूर इससे पहले विजिलेंस में थे। वह इस पद के लिए सबसे आगे थे। जिस दिन चयन प्रक्रिया शुरू हुई, उसी दिन उनका चयन निश्चित लग रहा था।
2014 में भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा की सत्ता में आने पर उन्हें राज्य का पहला सीआईडी प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। उन्हें भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए खुली छूट दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story