भारत

शशि थरूर का असिस्टेंट करता था सोने की तस्करी, एयरपोर्ट में गिरफ्तार

Nilmani Pal
30 May 2024 1:16 AM GMT
शशि थरूर का असिस्टेंट करता था सोने की तस्करी, एयरपोर्ट में गिरफ्तार
x
गोल्ड जब्त

दिल्ली। केरल के तिरुवंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के असिस्टेंट को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। ऐसी जानकारी है कि मामला सोने की तस्करी से जुड़ा हुआ है। उन पर तय सीमा से ज्यादा सोना रखने का आरोप है। वह दुबई से लौट रहे थे। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि शशि थरूर के सहायक शिव कुमार को दुबई से लौटते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया।

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने शिव कुमार से बड़ी मात्रा में सोना जब्त किया है और उनसे बरामद सोने से जुड़े दस्तावेज भी मांगे हैं। सोने की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सीमा शुल्क विभाग ने शिव कुमार के पास से करीब 30 लाख कीमत का सोना बरामद किया है।

Next Story