भारत

मानसून की दस्तक आज से, प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत

Nilmani Pal
30 May 2024 12:49 AM GMT
मानसून की दस्तक आज से, प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत
x
ब्रेकिंग

केरल। उत्तर और मध्य भारत में जारी लू का कहर गुरुवार से धीरे-धीरे कम होने लगेगा। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। हालांकि, तब तक प्रचंड गर्मी का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह अनुमान जारी किया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी की स्थिति जारी रही।

इन राज्यों में एक जून तक लू की स्थिति यथावत जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। विभाग ने कहा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में भी शुक्रवार तक लू की स्थिति गंभीर बने रहने का अनुमान है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को अधिकतम तापमान 46-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान 42-46 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर भारत के कई हिस्सों और मध्य व पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में गर्म और आर्द्रता वाला मौसम बना रहा सकता है।

Next Story