भारत

आज का राशिफल, 30 मई 2024

Nilmani Pal
30 May 2024 12:35 AM GMT
आज का राशिफल, 30 मई 2024
x

मेष राशि- उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय के स्तोत्र में भी कठिनाइयां होंगी। मन-मस्तिष्क बहुत अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। सीने में विकार संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय है। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कठिनाइयां आएंगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात का मतलब गलत हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों की यात्रा में थोड़ी कठिनाई होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- भूमि, भवन, वाहन की प्रॉब्लम आएगी। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार ठीक-ठाक दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक स्थिति थोड़ी कमजोर दिख रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- निवेश करना वर्जित रहेगा इस समय। धन-हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- ऊर्जा ऊपर- नीचे होती रहेगी। बेचैनी, घबराहट बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा या अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम आएगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Next Story