शशि थरूर सीढ़ियां उतरते वक्त गिरे, खुद वीडियो पोस्ट कर कहा, I am okay

दिल्ली। संसद के बजट सत्र में इन दिनों हंगामा मचा हुआ है। संसद भवन के अंदर हो हल्ला, सांसदों का निलंबन, और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच बुधवार को संसद के ठीक बाहर कुछ ऐसा हुआ जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल इंटरनेट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस फुटेज में कांग्रेस सांसद शशि थरूर फोन पर बात करते हुए संसद परिसर की सीढ़ियों पर नजर आते हैं। हालांकि अगले ही पल उनका पैर फिसल जाता है और वे सीढ़ियों पर लड़खड़ा जाते हैं।
तभी उनकी मदद के लिए आगे आते हैं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव। शशि थरूर जैसे ही अपना बैलेंस खोते हैं, अखिलेश यादव तुरंत उन्हें सहारा देने पहुंच जाते हैं, जो पास ही खड़े थे। वहीं पास खड़ी एक महिला सुरक्षा अधिकारी ने भी थरूर की मदद की। शशि थरूर को सहारा देने के बाद अखिलेश ने कुछ देर तक उनके साथ गुफ्तगू भी की। इसके बाद वह कांग्रेस सांसद का हाथ पकड़कर उन्हें कुछ सीढ़ियां नीचे उतारते हैं। उम्मीद की जा रही है कि वक्त रहते सम्भाल लिए जाने से शशि थरूर को ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स यादव के सहज शिष्टाचार की तारीफ कर रहे हैं।
घटना के बाद शशि थरूर ने एक्स पर अपडेट भी दिया। उन्होंने शायराना अंदाज में लिखा, “जिस दिए को, तूफां में जलना होगा, उसे संभल संभल कर चलना होगा। मैं ठीक हूं।”
Thank you @yadavakhilesh-ji! Your prompt, helpful hand, and concern for Dr @ShashiTharoor are heartwarming!pic.twitter.com/NAF69W9E8k
— Bharat Tiwari (@BharatTiwari) February 4, 2026





