भारत

PM मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का देंगे जवाब

Nilmani Pal
5 Feb 2026 7:51 AM IST
PM मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का देंगे जवाब
x

दिल्ली। राज्यसभा में आज (गुरुवार) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन को जवाब देंगे. इसके बाद दोनों सदनों से धन्यवाद प्रस्ताव कल ही पास करा लिया जाएगा. सूत्रों ने ये भी बताया कि लोकसभा में गुरुवार से आम बजट 2026 पर चर्चा शुरू हो जाएगी. सूत्रों का कहना है कि सरकार ने तय किया है कि सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाए और महत्वपूर्ण वित्तीय कार्यवाही में देरी न हो.

वहीं, बुधवार शाम को लोकसभा में पीएम का संबोधन टालने के बाद बीजेपी ने विपक्षी सदस्यों पर कई गंभीर आरोप लगाए. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री जहां बैठते हैं, विपक्ष के लोग वहां तक चढ़ गए थे. उन्होंने कहा कि विपक्ष की महिला सदस्यों ने पीएम की चेयर का घेराव किया और उनकी मंशा प्रधानमंत्री पर हमले की थी. उन्होंने ये भी दावा किया कि विपक्षी सांसद सदन में मारपीट के उद्देश्य से आए थे.

लोकसभा में पीएम का संबोधन टलने के बाद नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद ने बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम डरे हुए हैं. राहुल ने एक्स पर पोस्ट में कहा, जैसा मैंने कहा, पीएम मोदी संसद में नहीं आएंगे क्योंकि वो डरे हुए हैं और सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते.'


Next Story