भारत
मानवता शर्मसार! मुर्दों को बनाया निशाना, पोस्टमार्टम हाउस में हो रहा था ये खेल
jantaserishta.com
26 Jun 2024 1:18 PM IST

x
सीएमओ ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है।
हरदोई: हरदोई में पोस्टमार्टम हाउस में मुर्दो को भी नहीं छोड़ा। यहां पोस्टमार्टम के दौरान शव के जेवर उतारकर गायब करने, नकली जेवर पहना देने का मामला सामने आया है। महिला सिपाही की शिकायत के आधार पर हुई जांच के बाद आउटसोर्सिंग से कार्यरत दो कर्मचारियों को हटाया गया है। इनमें से एक कर्मचारी ने नकली जेवर पहनाए जाने की बात कहते हुए कई आरोप लगाए हैं। मामले की विस्तृत जांच के लिए सीएमओ ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है।
17 जून को पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही निक्की ने सीएमओ डा. रोहताश कुमार से शिकायत की। बताया कि उनकी बहन पिंकी की मौत नौ अप्रैल को हो गई थी। उसका पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम के लिए ले जाते वक्त उसकी बहन के कान और नाक में सोने की बाली थी। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर शव देखा तो बाली गायब थीं।
सीएमओ उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेंद्र कुमार व सीएचसी अहिरोरी के अधीक्षक मनोज कुमार सिंह से जांच कराई। इसकी रिपोर्ट के बाद सीएमओ ने पोस्टमार्टम हाउस में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मी रूपेश पटेल और वाहिद को बर्खास्त कर दिया।
जांच के बाद हटाए गए कर्मचारी रूपेश ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम हाउस के अंदर कई कर्मचारी नकली जेवर रखते थे। वे मौका पाकर असली जेवर उतारने के बाद नकली जेवर शव को पहना देते थे। इसके बाद असली जेवर को बेचकर रकम को बांट लेते थे।
सीएमओ डाॅ. रोहताश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम हाउस में डेड बॉडी के गहने निकालने के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद वार्ड ब्वाय रूपेश कुमार को बर्खास्त कर दिया गया था। साथ ही स्वीपर के भी खिलाफ कार्रवाई की गई। अब मंगलवार को चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसमें नोडल अधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. जितेंद्र कुमार. डॉ. मनोज सिंह और डॉ. सुरेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। इस टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह टीम पोस्टमार्टम हाउस में लगे सीटीटीवी कैमरे की फुटेज भी जांचेगी।
Tagsहरदोईपोस्टमार्टम हाउसहरदोई न्यूज़हरदोई पुलिसशवनकली जेवरHardoiPost Mortem HouseHardoi NewsHardoi PoliceDead BodyFake Jewellery
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





