भारत

पत्नी की नाक काटने का आरोप, शाकिया पति गिरफ्तार

Nilmani Pal
19 Jun 2025 7:21 AM IST
पत्नी की नाक काटने का आरोप, शाकिया पति गिरफ्तार
x
वीडियो

हरदोई। हरदोई में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उसकी नाक काट ली। 11 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। हरियावां थानाक्षेत्र के गांव प्रसिद्धनगर देवरिया निवासी राम खेलावन मजदूरी करता है। बुधवार को दोपहर एक बजे पत्नी पूजा फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी वहां अचानक पहुंचे पति की नजर पड़ गई।

उसे शक था कि वो किसी अन्य युवक से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पति ने धारदार हथियार से उसकी नाक पर वार कर घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर तहरीर मिलने पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कारवाई की जा रही है।

आगे हरियावां सीओ अजीत चौहान ने बताया, "ग्राम देवरिया प्रसिद्धनगर में पति के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की गई। महिला की नाक पर चोट आई है। मामला दर्ज़ करके अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


Next Story
null