भारत

Sex Racket: सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने यूं किया जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़

jantaserishta.com
19 Jun 2024 2:45 PM IST
Sex Racket: सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने यूं किया जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़
x
इसके साथ ही छह युवती और दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।
त्रिवेणीगंज: त्रिवेणीगंज शहर के निजी लॉजनुमा मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। इसके चलते पुलिस ने रेड डालकर तीन ग्राहक और एक संचालक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही छह युवती और दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।
एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 स्थित एक लॉज में काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा फल फूल रहा है। गुप्त जानकारी के आधार पर ही एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रशिक्षु डीएसपी नीतू सिंह, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत सहित पूरे पुलिस बल नें मंगलवार की शाम लॉज में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए इन सभी 12 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ाए युवतियों में लोकल से लेकर अन्य जिलों की युवतियां भी शामिल
हैं।
लॉज के कमरों से दूसरे तरह के आपत्तिजनक सामान भी बरामद हैं। इसके अलावा 11 हजार 460 रुपए नकद और एक बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस सभी पकड़े गए लोगों जिसमें लॉज चलाने वाला, ग्राहक, युवती और महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
रेड के दौरान लॉज के आसपास के लोग भारी मात्रा में जुट गए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का सरगना प्रकाश कुमार है। ये त्रिवेणीगंज का उपप्रमुख रह चुका है। खुद को एक राजनीतिक दल का बड़ा ओहदेदार बताता है। इसी कारण शायद अब तक उसे संरक्षण मिलता रहा था, जिस कारण पकड़ा नहीं गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story