![young man death, एक दिन पहले मनाया था अपना जन्मदिन young man death, एक दिन पहले मनाया था अपना जन्मदिन](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/06/19/3803332-untitled-44-copy.webp)
जांजगीर janjgir news। जांजगीर-चांपा जिले में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक का 17 जून को ही बर्थडे था। 18 को हादसे में जान चली गई। घटना अकलतरा थाना Akaltara Police Station क्षेत्र के चांगोरी की है।
chhattisgarh news मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक का नाम अभिजीत मिश्रा (23) है। वह पुलिस भर्ती Police Recruitment की तैयारी कर रहा था। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार है।
Janjgir-Champa road accident बताया जा रहा है कि 18 जून की दोपहर 3 बजे लगभग घर से युवक अभिजीत मिश्रा से निकला हुआ था। वह कहां जा रहा था इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। रात को घर वापस जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मारी है, जिससे युवक बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। युवक के सिर पर गंभीर चोट होने से खून का अधिक बहाव होने पर घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव उठाकर मॉर्च्यूरी भेजा गया है। बुधवार को अकलतरा पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
![Nilmani Pal Nilmani Pal](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486221-untitled-102-copy.webp)