भारत

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दलाल समेत 9 अरेस्ट

Nilmani Pal
7 Sept 2025 12:33 PM IST
होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दलाल समेत 9 अरेस्ट
x
पढ़े पूरी खबर

नागालैंड। पुलिस ने कोहिमा में चल रहे एक संगठित सेक्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. साथ ही एक नाबालिग लड़की को बचाया है और मुख्य मास्टरमाइंड समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी की तरफ से दी गई है. कोहिमा महिला पुलिस स्टेशन द्वारा एक गुमशुदगी की शिकायत के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई.

पीड़िता को 30 अगस्त को कोहिमा के एक होटल से ढूंढ निकाला गया और उसे बचा लिया गया. जिसके बाद उसका इलाज कराया गया और काउंसलिग की गई. पुलिस विज्ञप्ति में शनिवार को कहा गया कि पीड़िता ने अपने बयान में दावा किया है कि उसे जबरन देह व्यापार में धकेला गया और कई लोगों ने उसका यौन शोषण किया.

पीड़िता की गवाही पर कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसने मुख्य आरोपी के अधीन एक सेक्स वर्कर और दलाल दोनों के रूप में काम करने की बात स्वीकार की. आरोपी महिलाओं को फुसलाता था और मुख्य रूप से गुवाहाटी और शिलांग से ग्राहकों की व्यवस्था करता था.बयान में कहा गया है कि व्यापक निगरानी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर समन्वित छापेमारी की गई और और गिरफ्तारियां की गईं. गिरोह से जुड़े कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों को पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Next Story
null