भारत

होटल में सेक्स रैकेट पकड़ाया, 3 महिलाएं समेत 5 अरेस्ट

Nilmani Pal
16 May 2026 7:44 AM IST
होटल में सेक्स रैकेट पकड़ाया, 3 महिलाएं समेत 5 अरेस्ट
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कानपुर में रावतपुर पुलिस ने विनायकपुर के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दो संचालक और तीन महिलाएं हैं। गिरोह कमरे में हिडन कैमरे लगाकर ग्राहकों के वीडियो बना लेता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस को कमरों से कैमरे भी मिले हैं।

रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनायकपुर में दलहन बाउंड्री किनारे होटल रिद्धि पैलेस में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर छापेमारी की। पुलिस ने रैकेट संचालक नोनारी थाना बेला जनपद औरैया के प्रमोद गुप्ता और बर्रा निवासी अंबिका को गिरफ्तार किया। रावतपुर स्टेशन के पास रहने वाली प्रीति सिंह समेत दो महिलाओं को भी पकड़ा गया।

होटल की छानबीन में पुलिस को कमरे में चार्जरनुमा हिडन कैमरे मिले। कैमरों से रैकेट संचालक प्रमोद और साथी वहां आने वाले ग्राहकों के अश्लील वीडियो बनाते थे। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में कुछ ग्राहकों को इन अश्लील वीडियो का डर दिखा ब्लैकमेल करने की बात सामने आ रही है। संचालकों के मोबाइल से 50 से अधिक ग्राहकों के अश्लील वीडियो भी मिले हैं।

रावतपुर पुलिस ने बताया कि संचालक प्रमोद गुप्ता ने एक सप्ताह पहले इस होटल को किराये पर लिया था। इससे पहले यह लोग कल्याणपुर में देह व्यापार करा रहे थे। पुलिस की मानें तो आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को प्रमोद और प्रीति अपना शिकार बनाते थे। ग्राहकों से वसूली गई आधी रकम को यह लोग देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं को दे देते थे। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिहायशी इलाके में देह व्यापार कराया जा रहा था। गर्मियों का फायदा उठाकर यह लोग दोपहर में ही ग्राहकों को बुलाते थे। होटल के अंदर बड़ी पार्किंग बना रखी थी, जिससे ग्राहकों की गाड़ियां सीधे अंदर जाकर खड़ी हो जाती थीं। इस कारण इलाकाई लोगों को शक नहीं होता था। वहीं पुलिस अब होटल संचालक से पूछताछ कर रही है। जल्द और खुलासे होंगे।


Next Story