
x
Nahan. नाहन। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में गुरुवार उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने जिला में एक जनवरी, 2025 से 31 मार्च तक आयोजित हुई लोक अदालतों के माध्यम से निष्पादित राजस्व कार्यों की समीक्षा की तथा लोक अदालतों मे निपटाएं गए ईन्तकालात, तकसीम, निशानदेही व राजस्व प्रविष्ठियों के संशोधन के प्रकरणों की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त राजस्व अधिकारियो से लोक अदालतों के अतिरिक्त ईन्तकालात, निशानदेही, तकसीम, कृषि गणना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि मदों पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों द्वारा इस तिमाही के दौरान प्रस्तुत की कम प्रगति रिर्पोट पर असंतोष व्यक्त किया व प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छह माह से अधिक समय से लंबित इंतकालो का शीघ्र निपटारा करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लायक राम वर्मा के अतिरिक्त जिला में कार्यरत एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





