
x
चंबा। आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने सोमवार को ‘अपना विद्यालय’ कार्यक्रम के तहत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए और उन्हें शिक्षा, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण तथा कड़ी मेहनत के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। दृढ़ संकल्प, अनुशासन और नियमित मेहनत से ही जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
एसडीएम ने कहा कि वर्तमान समय में किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र हैं। पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवारता है, बल्कि उनके परिवार के सपनों को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दौरे के दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से शिक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक विषयों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी सिंह सहित समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





