भारत

Hamirpur से चंडीगढ़ वाया फोरलेन शुरू हुई दो नई बसों की सर्विस

Shantanu Roy
8 Jun 2024 12:45 PM GMT
Hamirpur से चंडीगढ़ वाया फोरलेन शुरू हुई दो नई बसों की सर्विस
x
Hamirpur. हिमाचल पथ परिवहन निगम ने हमीरपुर जिला के लोगों को वाया फोरलेन चंडीगढ़ के लिए दो और नई बसें शुरू की हैं। निगम की एक बस सुबह के समय और दूसरी बस शाम के समय चंडीगढ़ के लिए दौड़ रही है। लोग भी चंडीगढ़ के लिए नई बस सुविधा शुरू होने से राहत की सांस ले रहे हैं। बता दें कि एचआरटीसी बिलासपुर डिपो ने हमीरपुर बस स्टैंड से दो बसें चंडीगढ़ रूट पर शुरू की हैं, जोकि वाया भगेड़ होकर रूट पर दौड़ रही हैं।
हमीरपुर बस स्टैंड से एचआरटीसी की बस सुबह 6:30 बजे वाया भगेड़ होकर 10 बजे चंडीगढ़ पहुंच रही है। जबकि चंडीगढ़ से शाम 5:10 बजे वाया भगेड़ होकर रात 9 बजे यात्रियों को हमीरपुर उतारेगी। एचआरटीसी की दूसरी बस हमीरपुर बस स्टैंड से शाम 5:10 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। निगम की बस वाया भगेड़ होते हुए रात 9 बजे यात्रियों को हमीरपुर उतारेगी। बस चंंडीगढ़ से अगले
दिन सुबह 10:20 बजे हमीरपुर के लिए रवाना होगी, जोकि वाया भगेड़ होते हुए दोपहर 2:20 बजे यात्रियों को हमीरपुर उतारेगी। यात्री भी वाया भगेड़ नई बस सेवा शुरू होने से राहत की सांस ले रहे हैं। गौरतलब रहे कि हमीरपुर डिपो की सुबह से लेकर शाम तक छह बस रूट वाया भगेड़ चल रहे हैं। अब दो और बस सेवाएं शुरू होने से यात्रियों का चंडीगढ़ का सफर अब और आरामदायक हो जाएगा। क्योंकि यात्रियों का फोरलेन के जरिए समय की बचत होगी
Next Story