भारत
संदिग्ध परिस्थिति में 5 शव मिलने से फैली सनसनी, DIG, SSP, DSP सहित दर्जनों अफसर पहुंचे
jantaserishta.com
13 Aug 2024 1:11 PM IST

x
प्रेम विवाह किया था.
भागलपुर: बिहार के भागलपुर के पुलिस लाइन के एक क्वार्टर से मंगलवार को 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किए गए हैं। मृतकों में एक महिला सिपाही और उसके परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। घटना के पीछे की वजह फिलहाल आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी (लाइन) सहित दर्जनों पदाधिकारी पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि एसएसपी कार्यालय में तैनात सिपाही नीतू के पति पंकज सिंह ने सोमवार की रात अपनी पत्नी नीतू और अपनी मां और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या की। उसके बाद सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली।
भागलपुर रेंज के डीआईजी विवेकानंद ने बताया कि पंकज और नीतू ने प्रेम विवाह किया था। पति पंकज को पत्नी नीतू पर अवैध संबंध को लेकर शक था। उन्होंने बताया कि मृतक कांस्टेबल नीतू बक्सर और उसका पति पंकज आरा का रहने वाला था।
मौके से बरामद सुसाइड नोट में पंकज ने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने का जिक्र किया है। उसने हत्या की बात को भी स्वीकार किया है। बताया जाता है कि पहले दोनों एक मॉल में काम करते थे। फिर नीतू ने कुछ साल पहले कांस्टेबल की परीक्षा उत्तीर्ण की और वो पुलिस में भर्ती हो गई। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





