Breaking News

भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन

Shantanu Roy
6 Dec 2023 1:50 PM GMT
भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन
x

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व पार्षद एवं एमआईसी सदस्य तथा अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े प्रेम उपाध्याय का 74 वर्ष की आयु में आज हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। राम मोहल्ला स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकली, जो शहर के त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची, जहां उनकी पुत्रियों, राखी, नीना, जागृति, मिली के साथ ही भतीजे स्नेहिल छोटू उपाध्याय ने मुखाग्नि दी। मुक्तिधाम पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल मौर्य, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु राठौर, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, सनातन धर्मसभा अध्यक्ष अनिल झालानी, पूर्व पार्षद राकेश झालानी, आर्य हिंदू व्यायामशाला के राजेन्द्र शर्मा, बद्रीनारायण ट्रस्ट के नवनीत सोनी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष झमक भरगट विधायक राजेन्द्र पाण्डेय, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी की और से श्रद्धासुमन अर्पित किएअंतिम यात्रा में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, एमआईसी सदस्य भगत भदौरिया, विशाल शर्मा, धर्मेन्द्र व्यास, नगर निगम कार्यपालन यंत्री जीके जायसवाल, सहायक इंजीनियर सुहास भगत, पत्रकार शरद जोशी, भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, अरूण राव, वरिष्ठ नेता शंकर लाल माली, अशोक चौटाला, अशोक जैन लाला, रामस्वरुप गुर्जर, मुन्नालाल शर्मा, ललित दख, देवशंकर पाण्डे, सत्यदीप भट्ट, सराफा एसोसिएशन कोषाध्यक्ष संजय छाजेड़, सचिव विशाल डांगी, मीसा बंधु महेन्द्र नाहर, पूर्व उप महापौर सतीश पुरोहित, एहसान लल्ला सहित कई पार्षद, पूर्व पार्षद, नगर निगम के अधिकारी -कर्मचारी, भाजपा-कांग्रेस के नेतागण, व्यापारीगण, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे। शोकसभा का संचालन चंदन पिरोदिया ने किया। प्रेम उपाध्याय का उठावना 7 दिसंबर गुरूवार को प्रात: 11 बजे टाटानगर स्थित बुद्धेश्वर हाल पर रखा गया हैं।

Next Story