भारत

बीजेपी के वरिष्ठ नेता का निधन

Nilmani Pal
30 Sept 2025 7:39 AM IST
बीजेपी के वरिष्ठ नेता का निधन
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष रहे प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। दिल्ली भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी पुष्टि की है। मल्होत्रा ने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया।

वर्तमान अध्यक्ष का ट्वीट

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता विजय मल्होत्रा का निधन हो गया है। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को वर्तमान पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकलकर राजनीति में कदम रखा था।


Next Story
null